(India)
आयकर विभाग की कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेस का जयपुर में बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस वॉर रूम से आयकर विभाग तक पैदल मार्च निकाला, जिसे स्टैच्यू सर्किल पर रोक लिया गया। स्टेच्यू सर्किल पर पूर्व मंत्री कई विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता इनकम टैक्स के खिलाफ धरने पर बैठ गए। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस को खत्म करना चाहती है। लेकिन कांग्रेस खत्म होने वाली नहीं हैं। बीजेपी जितना टकराव पैदा करेगी, कांग्रेस उतना उभरकर सामने आएगी। वहीं, प्रदर्शन करते कार्यकर्ताओं को पुलिस ने स्टैच्यू सर्किल पर बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया। इसके बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।