राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया बड़ा एक्शन,आम आदमी की तरह ट्रैफिक में चलेंगे
(India) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब आम आदमी की तरह ट्रैफिक में चलेंगे। रेड सिग्नल होने पर उनका काफिला भी चौराहों पर आम पब्लिक की तरह रुकेगा। सीएम के इस फैसले पर अमल भी पुलिस-प्रशासन ने शुरू कर दिया है। बुधवार रात ओटीएस सर्किल पर सीएम आमजन की तरह रेड सिग्नल पर रुके। हालांकि, सिक्योरिटी के लोगों ने उनकी गाड़ी को घेरे रखा। वहीं, मुख्यमंत्री को इस तरह भीड़ में खड़ा देख ट्रैफिक में खड़े आमजन काफी सरप्राइज दिखे। कुछ लोग सीएम की फोटो लेते भी नजर आए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।