भीलवाडा में अधिवक्ता मोहन अहीर की हत्या का मामला
(India) भीलवाडा में अधिवक्ता मोहन अहीर हत्या के मामले में प्रशासन पुलिस और ग्रामीणों के बीच सहमति बन जाने के पश्चात परिजनों ने वकील अहीर के शव को हमीरगढ़ थाने के बाहर से उठाने पर सहमत हो गए और शनिवार तड़के अंतिम संस्कार कर दिया गया। तख्तपुरा निवासी अधिवक्ता मोहनलाल अहीर पर दो दिन पहले कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी ,परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर शव को थाने के बाहर रख प्रदर्शन किया। प्रशासन और परिजन, ग्रामीणों के बीच बातचीत के जरिए सहमति बन गई । प्रशासनिक तौर पर यह आश्वासन दिया गया कि मुआवजा और सरकारी नौकरी के लिए सरकार को लिखेंगे और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।