(India)
राजस्थान के फलोदी में एक महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया | ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी | सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीवीटी फुटेज खंगाले तो होश उड़ा देने वाला सच सामने आया | पता चला कि इस वारदात को महिला के पति ने ही अंजाम दिया है | पुलिस उसकी तलाश कर रही है | घटनाक्रम को लेकर आरोपी पति की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर पिता बैठ गया | पोस्टमार्टम के बाद भी शव उठाने से इंकार कर दिया और पुलिस थाने के पास धरना शुरू कर दिया। मृतका अनामिका के पिता ने कहा आरोपी महीराम की गिरफ्तार नहीं किया जाता जब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया की वो हमे भी जान से मारने की धमकी दे चुका है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।