कार्यक्रम में केन्द्रीय सरकार के निफ्ट दमन, निफ्ट रायबरेली, निफ्ट जोधपुर और निफ्ट कोलकाता, जेबी इंस्टीट्यूट आॅफ बिड़ला कोलकाता जैसे संस्थानों के जाने-माने फैशन डिजाइनिंग स्टूडेंट्स ने अपने ड्रेसज के स्टाइलिश कलेक्शन को शोकैस किया। एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के फैशन डिजाइनिंग डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने विभिन्न थीम के अनुसार परिधान तैयार किए, जो पूरे शो का आकर्षण का केंद्र रहे। ज्यों-ज्यों शाम गहराती गई जश्न-ए-फैशन परवान चढ़ता गया। छह -सात निफ्ट इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने अपने आउटफिट्स से दर्शकों दिल जीत लिया और मंच पर स्टाइलिश अंजाद से खूब तालिया बटोरी। इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने फिल्मी गीतों पर मनमोहक डांस प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। चेयरपर्सन निर्मल पंवार ने बताया कि फैशन शो में बेस्ट वॉक, बेस्ट कास्टूयम, विनर टीम, रनर अप और सैकंड रनर अप को नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।इन थीमों पर किया रैम्पवॉक
कार्यक्रम में परफेक्ट थ्रेड, फ्लावर, एब्स्ट्रैक्ट, वेलवेट, ओशियंस, द सिल्क रोड, हथकारी, हैंडलूम, मारवरी राज, एथेनिक फ्यूजन, रंगीलो राजस्थान, इंडो गोथ, पधारो म्हारो देश आदि थीम पर स्टूडेंट्स और देशभर से आए मॉडल्स ने रैम्प वॉक किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।