सीएम भजनलाल शर्मा और कैबिनेट मंत्री अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंचे
(India) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे | यहां सीएम का भव्य स्वागत किया गया | भजनलाल शर्मा ने कहा, "मुझे आज यहां अयोध्या शहर पहुंचकर खुशी हो रही है | मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं | मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि रामलला का इतना भव्य मंदिर बना है। राम हमारे रोम रोम में बसे हैं।"सीएम ने यहां दशरथ कुंड के पास माहेश्वरी सेवा सदन धर्मशाला का भूमि पूजन किया। इस दौरान उनके साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्सथान कैबिनेट के अन्य मंत्री मौजूद रहे | दोपहर को सीएम और सभी मंत्री विधायक रामलला के दर्शन करेंगे | इस दौरान सीएम ने संबोधित किया | उन्होंने कहा कि सभी राम भक्तों का मैं अभिनंदन करता हूँ | माहेश्वरी भवन श्रद्धालुओं के काम आएग | देश के प्रधानमंत्री का स्वागत करता हूं | 500 साल से रामलला टेंट में विराजमान थे लेकिन अब भव्य मन्दिर बना है | यहां की भव्यता दुनिया के कोने कोने में गूंजेगी | भारत का गौरव इससे बढ़ेगा | अयोध्या का वैभव जो त्रैता युग में था वो वापस लौट रहा है | मैं भी कार सेवकों में यहां आ चुका हूं | उस तप का परिणाम है पहले रामलला के टेंट में दर्शन हुए थे | आज भव्य मन्दिर में दर्शन करेंगे |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।