कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मरुधरा के अंचल पर उतरे 10 प्रत्याशी
(India) लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने कमर कस के अपनी दूसरी सूची जारी कर दी गयी है कांग्रेस पार्टी प्रमुख केसी वेणुगोपाल ने बताया गया कि कल सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई | उस बैठक में 43 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन तय किये गये | इस सूची में राजस्थान के 10 लोकसभा सीटों के नाम घोषित किये गये हैं |
राजस्थान में कांग्रेस ने 10 लोकसभा प्रत्याशियों को इस प्रकार निर्धारित किया | आइए उनके नामों पर एक नजर डालते है |
1. बीकानेर से गोविंद राम मेघवाल 2.चूरू से राहुल कस्वां 3.झुंझुनू से बृजेंद्र ओला 4.अलवर से ललित यादव 5.भरतपुर से संजना जाटव 6.टोंक सवाई माधोपुर से हरिशचंद्र मीणा 7.जोधपुर से करण सिंह उचियारड़ा 8.जालौर-सिरोही से वैभव गहलोत 9.उदयपुर से ताराचंद मीणा 10.चित्तौड़गढ़ से उदय लाल आंजना |
आपको बताया देते है कि इनमें से 5 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने कभी एमपी का चुनाव नहीं लड़ा | दो ने विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ा |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।