(India)
राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले जनता को लुभाने के लिए भजनलाल सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही सरकार जयपुर में तीन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने जा रही है। इनमें जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाया जा रहा झोटवाड़ा आरओबी, बी-2 बाइपास अंडरपास और जवाहर सर्किल के सौंदर्यीकरण का काम शामिल है। जयपुर मेट्रो का मानसरोवर से अजमेर रोड़ चौराहा फेज वन जी तक विस्तार किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी शुक्रवार को झोटवाड़ा आरओबी (राव शेखाजी) का लोकार्पण करेंगी। वहीं नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा बी-2 बाइपास अंडरपास और जवाहर सर्किल सौंदर्यीकरण के काम का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा मानसरोवर में बने फाउंटेन स्क्वेयर पार्क का भी लोकार्पण किया जाएगा और मेट्रो विस्तार कार्यक्रम का शिलान्यास करेंगे। वहीं आवासन मंडल की नई परियोजनाओं से विकास को रफ्तार मिलेगी, जिसका आज यूडीएच मंत्री लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।