(India)
राजधानी जयपुर को कई सौगात मिली है। जयपुर के झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित जयपुर मेट्रो के फेज वन डी का शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जयपुर मेट्रो के पैकेज वन डी का शिलान्यास किया। इस मौके पर जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ,दिल्ली मेट्रो प्रबंधक विकास कुमार और जयपुर मेट्रो के सीएमडी पी रमेश भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। विकास की इस कड़ी में जयपुर को कई सौगात मिल रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जो वादे किए थे वो चरणबद्ध रूप से पूरे हो रहे है। उन्होंने कहा कि जयपुर मेट्रो के पैकेज 1 डी का निर्माण करीब 204.81 करोड़ रुपए की लागत से किया जाना है। मानसरोवर से अजमेर बाईपास तक मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण भी किया जाएगा । इसमें करीब 1.35 किलोमीटर का यह ट्रैक एलिवेटेड होगा। जिसमें मानसरोवर से 200 फीट चौराहे तक मेट्रो का विस्तार होगा। इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास होने के बाद तय समय पर इसे पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के हाथों से इसका लोकार्पण कराया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।