(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)
समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अपने छह लोकसभा उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है। इसके बाद पार्टी के अब तक घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 37 हो गई है | पार्टी ने बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह, हाथरस से जसवीर वाल्मिकी और लालगंज से दरोगा सरोज को उम्मीदवार बनाया गया है | एसपी ने भदोही लोकसभा सीट ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को दे दी, जिसने ललितेशपति त्रिपाठी को इस सीट से मैदान में उतारा। एक बयान में, तृणमूल कांग्रेस ने कहा, "ममता बनर्जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा के तहत, हमें उत्तर प्रदेश के भदोही संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हम ललितेशपति त्रिपाठी को शुभकामनाएं देते हैं और आशा है कि वो इस प्रयास में सफल होंगे |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।