मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जयपुर से दिल्ली जाएंगे
(India) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जयपुर से दिल्ली जाएंगे। उनका पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है। वे रात्रि विश्राम राष्टीय राजधानी में ही करेंगे। राजस्थान सीएम मंगलवार को दिल्ली से जोधपुर पहुंचेंगे और कलस्टर कार्यकर्ता और लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक में शिरकत करेंगे। इस बाद उनका कल दोपहर उदयपुर जाने का कार्यक्रम है। वे लेकसिटी में भी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।