लोकसभा चुनाव के तहत प्रदेश में पहले चरण की 12 सीट पर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू होगी
(India) लोकसभा चुनाव के तहत प्रदेश में पहले चरण की 12 सीट पर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू होगी, जो 27 मार्च तक चलेगी। 28 मार्च को नामांकन जांच और 30 तक नाम वापसी हो सकेगी, इसके बाद 19 अप्रैल को पहले चरण की इन 12 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण की सीटों में श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, नागौर, सीकर, झुंझुनूं,अलवर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, दौसा, करौली—धौलपुर की सीट शामिल हैं। और साथ ही साथ 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर आज से नामांकन शुरू होगा। इसमें तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12 और मध्य प्रदेश की 6 सीटें शामिल हैं |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।