राजस्थान की 25 लोकसभा सीट के लिए सभी पार्टियों ने रणनीति बनाकर काम शुरू किया
(India) राजस्थान की 25 लोकसभा सीट के लिए सभी पार्टियों ने रणनीति बनाकर काम शुरू कर दिया है। बीजेपी राज्य की 15 और कांग्रेस 10 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी हैं. ऐसे में राजस्थान की 8 सीट पर आमने-सामने की लड़ाई तय हो चुकी है। जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर जैसी अहम सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम का खुलासा हो चुका है। जिन 8 सीट पर उम्मीदवार आमने-सामने तय हो गए हैं। उनकी बात करें तो बीकानेर में अर्जुन राम मेघवाल और गोविंदराम मेघवाल, चूरू में देवेंद्र झाझरिया और राहुल कस्वां, अलवर में भूपेंद्र यादव और ललित यादव, भरतपुर में रामस्वरूप कोली और संजना जाटव, जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत और करण सिंह उचियाड़ा, जालोर में लुम्बाराम चौधरी और वैभव गहलोत, उदयपुर में मन्नालाल रावत और ताराचंद मीणा, चित्तौड़गढ़ में सी.पी. जोशी और उदयलाल आंजना के बीच मुकाबला होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।