भाजपा के पूर्व विधायक रहे प्रहलाद गुंजल ने थामा कांग्रेस का दामन
(India) प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोटा उत्तर से भाजपा के पूर्व विधायक रहे प्रहलाद गुंजल ने कांग्रेस का दामन थामा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा, विधायक अशोक चांदना, हरिमोहन शर्मा, चेतन पटेल, CL प्रेमी सहित कई अन्य विधायक मौजूद रहे। गुंजल ने कहा आज मैंने भाजपा छोड़कर कंग्रेज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। मैं भाजपा का 40 साल पुराना कार्यकर्ता और 1984 से कॉलेज से भाजपा के साथ जनता के लिए संघर्ष किया। साथ ही साथ आगामी लोकसभा चुनावों में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं मतदाता बिना किसी भय के निर्भीक होकर मतदान करें यह संदेश देते हुए अनूपगढ़ जिला कलेक्टर अवधेश मीणा व एसपी रमेश मौर्य के नेतृत्व में देर शाम रायसिंहनगर में बीएसएफ के हथियारबंद जवानों के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।