(India)
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोटा पहुंचे | जहां एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया | यहां से वे सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे | जहां उन्होंने भाजपा क्लस्टर और कोर कमेटी की बैठक ली | इस दौरान बैठक में भीलवाड़ा, झालावाड़ व कोटा लोकसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे | और साथ ही साथ लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान भाजपा में एक प्रभारी औऱ दो सह प्रभारी लगा दिए गए है | उधर राजस्थान प्रदेश प्रभारी को राजस्थान से दूर कर दिया गया है | प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह को आंध्र प्रदेश में चुनाव प्रभारी लगाया गया है | राजस्थान में प्रभारी के तौर पर बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनय सहस्त्रबुद्धे को जिम्मेदारी दी गई है | विनय महाराष्ट्र से आते है | तो वहीं, महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद भी रह चुके है | भाजपा के थिंकटैंक के रुप में इनकी पहचान है | सह प्रभारी के तौर पर विजय राहटकर, पूर्वु सांसद प्रवेश वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है | राहटकर राजस्थान में पहले से सह प्रभारी है..तो वहीं महाराष्ट्र से तालुक रखती है,,उधर, प्रवेश वर्मा दिल्ली से पूर्व सांसद रह चुके है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।