पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज करना ठीक नहीं
(India) जयपुर पीसीसी में आज कांग्रेस नेता मीडिया से रूबरू हुए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज करना ठीक नहीं है, सीमा चुकने से गलती हुई है, पेनाल्टी लगा सकते थे। केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। झूठी कार्रवाईयों से केंद्र सरकार डराना चाहती है, चुनाव जीतने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा सरकारों को गिराने की साजिश होती हैं, ईडी ने एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया। देश में आपातकाल की स्थिति है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।