सीएम भजनलाल शर्मा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को सिरोही जिले के आबू रोड पहुंचे
(India) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुद्धवार को सिरोही जिले के आबूरोड पहुंचे | जहां से सीएम बालोतरा के आसोतरा से आबूरोड के लिए रवाना हुए | सीएम सीधे आबूरोड स्थित मनमोहिनी वन पहुंचे, जहां ग्लोबल ऑडिटोरियम में भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित किया | इस दौरान सीएम ने सभी को एकजुट होकर लोकसभा सीट जीतने का मंत्र दिया | पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद सीएम ने सिरोही भाजपा कोर कमेटी की भी बैठक ली | इसके बाद सीएम का काफिला शांतिवन के डायमंड कोटक लिए रवाना हुआ, जहां सीएम भजनलाल देर रात 3 बजे तक पार्टी प्रत्याशी लुम्बाराम व अन्य पदाधिकारियों से वार्ता की और देर रात्रि सीएम ने विश्राम किया |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।