(India)
भाजपा के स्टार प्रचारक व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को प्रदेश की दूसरी विजय शंखनाद सभा चूरू लोकसभा सीट में होगी। चूरू लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है और यहां पिछले पांच लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है, लेकिन विधानसभा चुनावों में भाजपा यहां कांग्रेस से पिछड़ गई थी। चूरू लोकसभा सीट प्रदेश की हॉट सीट है। यहां भाजपा के निवर्तमान सांसद राहुल कस्वां टिकट कटने पर कांग्रेस के सिंबल पर चुनावी मैदान में हैं, जबकि भाजपा ने यहां पैरा ओलिंपियन देवेंद्र झाझड़िया को प्रत्याशी बनाया है। चूरू लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीट नोहर, भादरा, सादुलपुर, तारानगर, सरदारशहर, चूरू, रतनगढ़ व सुजानगढ़ आते हैं। | मिशन 25 को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा चुनावी दौरे पर है। वे आज चुरू में पीएम मोदी के साथ चुनाव रैली में शिरकत करेंगे। इसके बाद वे लक्ष्मणगढ़ कस्बे में आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का सरवड़ी गांव जाने का भी कार्यक्रम है। वे शाम को चाकसू में पार्टी प्रत्याशी कन्हैयालाल मीना के समर्थन में रोड शो करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।