(Alwar, Alwar)
अलवर ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की फसल कटाई शुरू हो गई है। महंगी कटाई और मजदूरी के अभाव में किसान चिंतित है। किसानों का कहना है कि इस बार समय पर गेहूं की फसल कटाई की जा रही है। मौसम की बेरुखी और आसमान में छाए बादलों की चिंता से किसान जल्दी से जल्दी फसल कटाई में जुट गया है। लेकिन महंगे दामों में भी मजदूरी नहीं मिलने से किसान मजबूर हो रहा है। उन्होंने बताया की फसल कटाई के समय मजदूरों की आवश्यकता होती है लेकिन समय पर मजदूरों की कमी पड़ जाती है महंगी मजदूरी देने और लाने ले जाने का भाड़ा देने के बावजूद भी मजदूरों की एडवांस बुकिंग हो रही है। ऐसे में खेतों में पक्की पकाई खड़ी फसल को देख किसान चिंतित है। 300 से 400 तक मजदूरी बढ़ गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।