(India)
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। आज जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीताराम अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। डिप्टी सीएम दिया कुमारी, नारायण पंचारिया की मौजूदगी में उन्होंने कमल का दामन थामा। इस दौरान नीमकाथाना के रघुवीर सिंह तंवर, जी एस पारीक, सुदर्शन महाराज, पार्षद केशर मल शर्मा, सहित कई वरिष्ठजन बीजेपी में शामिल हुए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।