(India)
लोकसभा चुनाव को लेकर जयपुर में चुनाव प्रचार पूरे परवान पर है। लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आते ही निर्वाचन आयोग सतर्क हो गया है। जयपुर और जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा। जयपुर और जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन की 360 टीमें लगातार गश्त कर निगरानी रख रही है। चुनाव में धनबल का प्रयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 180 उड़नदस्ते गठित किए गए है। इसके अलावा 180 स्टेटिक सर्विलांस टीमें भी लगातार क्षेत्र का दौरा कर निगरानी रख रही है। चुनाव में धन- बल को रोकने के लिए ये टीमें संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच कर रही है। जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस, ईडी, आईटी, एक्साइज, नारकोटिक्स और जीएसटी टीमें संयुक्त रूप से चौबीस घंटे कार्रवाई कर रही है। मतदान की तारीख नजदीक आते ही टीमों को और सतर्क कर निगरानी बढ़ाई गई है। चुनावों के चलते अवैध हथियार, शराब ,नकदी और मादक पदार्थों के खिलाफ सघन कार्रवाई की जा रही है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।