(India)
लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण के मतदान का प्रचार थम चुका है। अब प्रत्याशी घर-घर वोट मांग रहे है। राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए प्रथम चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों में कल मतदान होगा। जिसमें 2.54 करोड़ मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में इन क्षेत्रों के मतदाताओं का आंकड़ा 2.32 करोड़ था | मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इस चुनाव में 18-19 वर्ष उम्र के लगभग 7.99 लाख नव मतदाता पहली बार लोकसभा के लिए मतदान करेंगे | इन क्षेत्रों में कुल 2,51,250 दिव्यांग मतदाता हैं, सर्वाधिक मतदाता जयपुर में 22,88,793 हैं | जबकि दौसा लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 19,03,520 वोटर हैं | प्रदेश में 100 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 8,699 मतदाताओं में से सबसे अधिक संख्या झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।