(India)
राजस्थान में कल लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा। आज मतदान दलों की रवानगी हुई। जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के लिए सीकर कॉलेज स्थित भवानी निकेतन कॉलेज से पोलिंग पार्टियों की प्रशिक्षण के बाद बूथों पर भेजा गया। इसके अलावा राजस्थान कॉलेज औऱ जामिया तुल हिदाया विश्वविद्यालय से भी पोलिंग एजेंट रवाना किए गए। जिसके लिए आज मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर बूथों के लिए रवाना किया गया। आज शाम तक सभी मतदान केंद्रों पर मतदान दल और सुरक्षा बल पहुंचकर अपने अपने बूथों को संभालेंगे | जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अमित यादव ने बताया कि भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 21,14,916 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे इसके लिये 2024 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।