(India)
राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की प्रक्रिया जारी है। दूसरे चरण के तहत 13 लोकसभा क्षेत्रों अजमेर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जालौर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, झालावाड़-बारां, राजसमंद, टोंक-सवाई माधोपुर, जोधपुर, कोटा, पाली और उदयपुर में 26 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। ऐसे में प्रचार के लिए केवल आज शाम छह बजे से पहले तक का समय है। इसके बाद प्रत्याशी घर- घर जनसंपर्क कर सकेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।