लोकसभा चुनाव-2024 के रण में दूसरे चरण के तहत, राजस्थान में कल 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा
(India) लोकसभा चुनाव-2024 के रण में दूसरे चरण के तहत राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां सहित 13 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। मतदाता 13 सीटों पर चुनावी मैदान में डटे 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए है। दूसरे चरण में प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर 1.72 लाख से अधिक मतदान कर्मी मतदान सम्पन्न कराएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 82 हजार से ज्यादा पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों की तैनाती की गई है। दूसरे चरण में 13 लोकसभा सीटों में 2 करोड़ 80 लाख 78 हजार 399 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आज प्रत्याशी घर- घर जनसंपर्क कर सकेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।