मरुधरा के आँचल पर बड़ा गर्मी का असर, 26 अप्रेल को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना
(India) राजस्थान में गर्मी असर दिखा रही है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में 10 शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। इधर, गर्मी बढ़ने के साथ ही शिक्षा विभाग ने शाला प्रधानों को निर्देश दिए है, जिनमें स्कूल में पानी पीने के लिए तीन बार ब्रेक देने के लिए कहा है। वहीं, सर्वाधिक तापमान जालोर में 40.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल को राजस्थान में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। 26 अप्रेल को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से प्रदेशभर में बारिश-आंधी आएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।