राजस्थान में बोर्ड 5वीं बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू,पहला पेपर अंग्रेजी विषय का हुआ
(India) राजस्थान में बोर्ड 5वीं बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है । मंगलवार को पहला पेपर अंग्रेजी विषय का हुआ । राजस्थान में 5वीं परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू होकर 4 मई तक आयोजित होंगी । 5वीं परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 14 लाख 77 हजार स्टूडेंट्स ने पंजीकरण करवाया है । प्रदेश में 18 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर एक पारी में सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक परीक्षा आयोजित हो रही है । सभी स्टूडेंट्स को राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड 2024 के साथ ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है । परीक्षा के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के स्तर पर नियंत्रण केंद्र भी स्थापित किया गया है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।