(India)
एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक से जुड़े मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य के गृह सचिव ,आरपीएससी सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी किए है | कोर्ट ने अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछा है कि एसआई भर्ती 2021 में पेपर लीक और डमी अभ्यर्थी बैठाकर गड़बड़ी कर नियुक्ति लेने वाले अभ्यर्थियों को हटाकर वेटिंग लिस्ट को लागू क्यों नहीं किया जा रहा है ? राजेन्द्र सैन की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस गणेश राम मीणा की कोर्ट ने ये आदेश दिए…याचिका में कहा गया कि एसआई भर्ती 2021 परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है | जांच एजेंसी एसओजी ने भी जांच में एसआई भर्ती 2021 परीक्षा से पहले पेपर लीक करने ,लीक किया गया पेपर हासिल कर परीक्षा में पास होने और खुद की जगह डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास करने के मामले उजागर कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।