(India)
राजस्थान में मई महीने की शुरुआत से पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन अस्त व्यस्त है। प्रदेश में कई जिलों में अब पारा 40 डिग्री से पार पहुंच गया है । प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक राहत की खबर है। मौसम विभाग ने नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। राजस्थान के धौलपुर में तेज धूप और लगातार बढ़ती गर्मी ने सिर्फ इलाके के लोगों को ही नहीं, बल्कि जानवरों को भी बेहाल कर दिया है। धौलपुर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। बढ़ती गर्मी के बीच खुद को तरोताजा रखने के लिए जूस के स्टॉलों पर लोगों की भीड़ जुट रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।