मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पीएस बन कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव और अध्यक्ष को धमकी दी
(India) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का निजी सचिव बनकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव को धमकी देने का मामला अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से भीमसेन ने इस संबंध में सांगानेर पुलिस थाने में शशिकांत और सुरेश राजावत के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अज्ञात व्यक्ति ने खुद को मुख्यमंत्री का निजी सचिव बताते हुए अदालत में विचाराधीन मोटर व्हीकल सब इंस्पेक्टर भर्ती मामले में प्रार्थना पत्र वापस नहीं लेने को लेकर धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। गौरतलब है कि बीते दिनों अज्ञात शक्स ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव को फोन कर खुद को मुख्यमंत्री और बड़े मंत्री का निजी सचिव बताया और मोटर व्हीकल सब इंस्पेक्टर भर्ती मामले में प्रार्थना पत्र वापस नहीं लेने की बात करते हुए दबाव बनाया और धमकी दी । फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अब बोर्ड की ओर से सांगानेर थाने में मामला दर्ज कराया गया है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।