ताजेवाला बांध बुझाएगा शेखावाटी की प्यास,हरियाणा के रास्ते शेखावाटी पहुंचेगा यमुना का पानी
(India) ताजेवाला बांध बुझाएगा शेखावाटी की प्यास, हरियाणा के रास्ते शेखावाटी पहुंचेगा यमुना का पानी,ताजेवाला हैड से यमुना का पानी हरियाणा से होकर राजस्थान तक आएगा और शेखावाटी की प्यास बुझेगी। लेकिन कब होगा, यह सवाल है। झुंझुनूं जिले के बुहाना उपखंड के बॉर्डर वाले इलाकों में आज भी हरियाणा ही ना केवल पीने के पानी की प्यास बुझा रहा है। बल्कि खेती के लिए भी पानी मुहैया करवा रहा है। हरियाणा के किसानों ने अपने जमीन का पानी राजस्थान के बॉर्डर इलाकों के कुछ गांवों के लोगों को किराए पर दे रखा है। जिसके लिए 10 किलोमीटर तक ही पाइप लाइन भी डाली गई है, जिससे पीने के लिए हरियाणा का पानी आ रहा है। बुहाना उपखंड का हरियाणा बॉर्डर पर चुड़ीना और शिवपुरा गांव में इसके उदाहरण देखने को मिलेंगे। यहां पर पीएचईडी का सरकारी सिस्टम पूरी तरह फेल है। यहां के ग्रामीण पानी की कमी का हो हल्ला भी नहीं करते। क्योंकि इन्होंने थक हार कर हरियाणा के लोगों के साथ मिलकर अपनी पीने के पानी की समस्या का समाधान कर लिया है। खेड़की के दो—तीन लोगों ने करीब सात किलोमीटर लंबी पाइप लाइन अपने बोरवैलों से गांव तक ला रखी है। जिससे गांव के हर घर में पानी की सप्लाई होती है। इसी तरह चूड़ीना गांव के लोग भी हरियाणा से करीब 10 किमी पाइप लाइन बिछाकर हरियाणा के किसानों से पानी लाकर अपने गांव में बनाई डिग्गी में स्टोर कर उसका उपयोग करते हैं और खेती कर रहे है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।