राजस्थान में आज वैशाख पूर्णिमा पर वन्यजीवों की गणना शुरू होगी
(India) राजस्थान में आज वैशाख पूर्णिमा पर वन्यजीवों की गणना शुरू होगी। वाटर होल पद्धति से 23 से 24 मई को राजस्थान के सभी जंगलों में वन्यजीव गणना की जाएगी। इसके तहत वन क्षेत्रों में बने वाटर पॉइंट्स पर लगातार 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। वाटर पॉइंट्स पर पानी पीने आने वाले वन्यजीवों की गिनती की जाएगी । वन कर्मियों के साथ वन्यजीव प्रेमी मचान पर बैठकर 24 घंटे वन्यजीवों की गणना करेंगे । गुरुवार सुबह 8 बजे से वन्यजीव गणना का काम शुरू किया गया है, जो शुक्रवार सुबह 8 बजे तक चलेगा । इसके बाद वन्यजीव गणना के आंकड़े जमा कर वन मुख्यालय अरण्य भवन भेजे जाएंगे । वन्यजीव गणना में भालू, पैंथर, सियागोश, लकड़बग्घे, भेड़िए, सियार, लोमड़ी, जंगली बिल्ली, लंगूर, नीलगाय, सांभर, चीतल, काला हिरण, चिंकारा, जंगली सूअर, नेवला, बिज्जू और सेही सरीखे वन्यजीवों की गणना की जाएगी । अरण्य भवन से वन विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में वन्यजीव गणना की मॉनिटरिंग की जा रही है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।