लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का शोर थमने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा 31 मई को समीक्षा बैठक लेंगे
(India) लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का शोर थमने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 31 मई को समीक्षा बैठक लेंगे । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बैठक में प्रदेश में हीटवेव की स्थिति ,पानी और बिजली संकट के साथ ही प्रभारी सचिवों के दौरे के बाद तैयार की गई रिपोर्ट पर मंथन करेंगे । बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत के साथ ही सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव ,प्रमुख सचिव और सचिवों के साथ ही जिलों के प्रभारी सचिव भी मौजूद रहेंगे । समीक्षा बैठक में ई फाइलिंग ,संपर्क पोर्टल ,जल संरक्षण और पौधरोपण सरीखे मुद्दों पर चर्चा करेंगे । इस बैठक में सभी जिलों के जिला कलेक्टर और सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी वीसी के जरिए जुड़ेंगे ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।