राजस्थान में आगामी कुछ दिनों में तापमान में गिरावट होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई
(India) राजस्थान के लोगों के लिए अच्छी और राहतभरी खबर है | आगामी कुछ दिनों में तापमान में गिरावट होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है | पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में लगभग दो से तीन डिग्री तक की गिरावट होगी | तो वहीं, इससे हीटवेव और लू से राहत भी मिलेगी | पिछले 24 घंटों में भी तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट देखी गई है | आज मौसम को देखा जाए तो | बीकानेर, जयपुर, भरतपुर में हीटवेव दर्ज होने की संभावना जताई गई है | तो वहीं इसके बाद कल से विक्षोभ से जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में गतिविधियां होंगी | जिसमें 31 मई से 2 जून के दौरान मेघगर्जन, तेज आंधी, हल्की बारिश होगी | आगामी 3-4 दिन धूल भरी हवाएं चलने की संभावना भी है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।