पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने टीकाराम जूली के हादसे पर दुख जताया, जल्द स्वस्थ होने की कामना की
(India) पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने टीकाराम जूली के हादसे पर दुख जताया, जल्द स्वस्थ होने की कामना की,राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बुधवार रात दौसा के भांडारेज के पास एक्सीडेंट हुआ । उनकी कार के सामने नील गाय आ गई। नील गाय जूली की कार के साइड में टकराई। कार के एयरबैग खुल गए। बताया जा रहा है कि जूली के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। उनको दौसा के जिला अस्पताल में ले जाया गया। सूचना मिलने पर दौसा के नवनिर्वाचित सांसद मुरारी लाल मीणा अस्पताल पहुंच गए। बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव और दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार भी अस्पताल पहुंचे। और साथ ही साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।