(India)
भजनलाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला, गहलोत सरकार की भर्ती में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की होगी जांच,चुनाव खत्म होते ही राजस्थान की भजनलाल सरकार ने की बड़ी कार्रवाई | कार्मिक विभाग ने सभी विभागों को भेजा पत्र | सिलेक्ट कार्मिकों के दोबारा वेरिफिकेशन के आदेश | सूत्रों के अनुसार गहलोत सरकार में सफल रहीं इन भर्तियों पर कार्रवाई | 5546 पीटीआई, 10 हजार कम्प्यूटर अनुदेशक, 9760 वरिष्ठ अध्यापक, 3 हजार सीईटी स्नातक स्तरीय, 6000 स्कूल व्याख्याता, 460 पुस्तकालयाध्यक्ष, 3531 सीएचओ सहित करीब 2.40 लाख पदों पर भर्तियां हुई हैं। कई भर्तियों का परिणाम आना बाकी है। 5 गहलोत सरकार में पेपर लीक के कई मामले सामने आए, जिसमें लाइब्रेरियन ग्रेड तृतीय, जूनियर इंजीनियर सिविल, रीट 2021, पुलिस कांस्टेबल 2021, फॉरेस्ट गार्ड, वरिष्ठ अध्यापक ग्रुप ए, बी, सी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए।चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके लिए हर विभाग में आंतरिक समिति बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।