(India)
कोटा में कांग्रेस के धरना—प्रदर्शन के बाद पीसीसी चीफ डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पीसीसी चीफ डोटासरा ने पलटवार किया है। डोटासरा ने एक्स पर लिखा कि क़ायर और भयभीत भाजपा क्या फर्जी मुक़दमों से डराना चाहती है? जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करने पर 1 क्या 100 मुक़दमे लेने और जेल जाने की हिम्मत रखते हैं। IG साहब भाजपा का चोला पहनकर खाकी वर्दी के गर्व को मिट्टी में मत मिलाओ। वर्दी रौब झाड़ने के लिए नहीं, जन सेवा के लिए मिली है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।