(Chaksu, Jaipur)
चाकसू विधायक रामवतार बैरवा ने उपखंड कार्यालय परिसर में उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली | इस मीटिंग में विधायक ने बिजली, पानी, सड़क व स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को लेकर चर्चा की | उन्होंने अधिकारियो को जनता की समस्याओं को गंभीरता लेकर उनके निराकरण करने के निर्देश दिए | विधायक ने मानसून से पूर्व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही | साथ ही क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर भी विधायक ने अधिकारियो को निर्देश दिए | इस दौरान एसडीएम शिवचरण शर्मा, थानाधिकारी कैलाश दान समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।