जसोरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 12 भैंसों की दर्दनाक मौत, पीड़ित पशुपालक परिवार में मचा कोहराम
(Bayana, Bharatpur) राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना के गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के जैसोरा में शुक्रवार रात को आकाशीय बिजली गिरने से बाड़े में बंधे 12 पशुओं की एक साथ मौत हो गई। 8 दुधारू भैंसों और 4 बछड़ों की मौत से पशुपालक को करीब 9 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सूत्रों के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि गांव जैसोरा निवासी जवाहर सिंह के पुत्र पप्पू गुर्जर ने बताया कि रोजाना की तरह उनकी भैंस और बछड़े खुले आसमान के नीचे बाड़े में बंधे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे बूंदाबांदी के बीच बाड़े में बंद भैंसों पर बिजली गिर गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर परिजन बाड़े में पहुंचे। जहां उन्होंने भैंसों को दर्द से तड़पते हुए पाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।