मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 3 नए आपराधिक कानून लागू होने के अवसर पर पुलिसकर्मियों से करेंगे संवाद
(India) देश में आज से तीन नए कानून लागू होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पुलिसकर्मियों से संवाद करेंगे,मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी थानों के पुलिसकर्मियों से बात करेंगे | पुलिस मुख्यालय के पुलिस अधिकारियों के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधिकारी भी इस संवाद में शामिल होंगे | पुलिसकर्मियों के साथ ही मुख्यमंत्री सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखियों से भी चर्चा करेंगे | वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डीजीपी यूआर साहू समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ बैठेंगे | इस संवाद कार्यक्रम में देश में लागू हो रहे तीन नए कानूनों की तैयारी और आमजन को जागरूक करने पर चर्चा होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।