राजस्थान में कमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपये हुआ सस्ता,उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत
(India) राजस्थान में सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, आज सुबह से लागू हुईं गैस की नई दरें,कमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपये हुआ सस्ता | कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 30 रुपए की कमी आई है। एक जुलाई अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। आज से 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं, अब आप फोनपे, क्रेड, बिलडेस्क जैसी फिनटेक कंपनियों के जरिए 26 बैंकों के क्रेडिट कार्ड का पेमेंट नहीं कर पाएंगे। जयपुर में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1668 रुपए में मिलेगा। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गहलोत ने यह जानकारी दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।