(Karauli, Karauli)
राजस्थान के करौली में बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत मामले में परिजन पोस्टमार्टम औऱ शव लेने के लिए सहमत नहीं है। वे आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे है। मध्यप्रदेश के विजयपुर एसडीएम करौली पहुंचे है। वहीं कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय भी अस्पताल पहुंचे। मांगों को लेकर पुलिस प्रशासन का परिजनों से वार्ता का दौर जारी है। हादसे में गंभीर तीन घायलों का जयपुर औऱ एक घायल का करौली के जिला अस्पताल में उपचार जारी है। आपको बता दे कि करौली मंडरायल मार्ग पर ओवरटेक के प्रयास में बोलरों ट्रक से टकरा गई थी, जिसमे 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। ये सभी यात्री एमपी के श्योपुर जिले से करौली कैलादेवी दर्शन कर वापस एमपी के श्योपुर लौट रहे थे |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।