(Hathras, Hathras)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, यह हादसा साजिश जैसा, लोग मरते गए और सेवादार वहां से भाग गए। मुख्यमंत्री योगी बोले न तो प्रशासन को जानकारी दी, न ही मदद की और न ही मदद ली। जब प्रशासन की टीम पहुंची तो सेवादारों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। हमने कुंभ जैसे बड़े आयोजन भी किए, लेकिन ऐसी घटनाएं नहीं हुईं । भोले बाबा के चरणों की धूल लेने की वजह से हुआ हाथरस में भयानक हादसा, सीएम योगी हाथरस के सत्संग हादसे को लेकर आज मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली | सीएम योगी ने हाथरस जिला अस्पताल गए और वहां भर्ती घायलों के हाल जाने, योगी ने पीड़ितों को सरकार की ओर से हर संभव मदद और राहत का भरोसा दिया | इसके साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों और डॉक्टरों के के साथ बैठक करके इलाज सहित कई निर्देश दिए | योगी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और मंत्री संदीप सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे | इधर जानकारी मिली है कि उप ज़िलाअधिकारी ने हादसे को लेकर डीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपी दी है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।