नक्कापल्ली सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद बीमार हुए 23 लोग
(ANDHRAPRADESH, ANDHRAPRADESH) नक्कापल्ली सरकारी अस्पताल में भर्ती 23 लोग मंगलवार को कुछ इंजेक्शन दिए जाने के बाद और ज्यादा बीमार पड़ गए। मरीजों को तुरंत अनाकापल्ले एनटीआर सरकारी अस्पताल में रैफर किया गया।अनाकापल्ली सरकारी अस्पताल के डॉक्टर कनक दुर्गा ने कहा, "रात 12 बजे, हमें सीनियर अधिकारियों का फोन आया कि नक्कापल्ली सरकारी अस्पताल में मरीज इंजेक्शन लगाने के बाद औऱ ज्यादा बीमार हो गए हैं और हमें तैयार रहने का निर्देश दिया गया था क्योंकि उन्हें वहां से रैफर किया जा रहा था।" यहां, 23 मरीज बुखार से पीड़ित थे, उनमें से 4 बच्चे हैं और बाकी वयस्क हैं। हमने उनका इलाज किया और सभी की हालत स्थिर है।"इस बीच पूर्व मंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के नेता कोल्लू रवींद्र और पार्टी के और नेताओं ने सरकारी अस्पताल का दौरा किया और बच्चों के स्वास्थ के बारे में जानकारी ली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।