(India)
राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक करने के मामले में राजस्थान एसओजी ने शिकंजा कस दिया है | अब विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में शामिल कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक के फरार मास्टरमाइंड सुरेश ढाका पर भी अब एसओजी ने शिकंजा और कस दिया है | पेपर लीक से संबंधित वांटेड सुरेश ढाका के खिलाफ एसओजी भगोड़ा घोषित करने का मामला दर्ज करेगी, एसओजी ने आरोपी सुरेश ढाका के गांव गंगासरा में उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई पूरी कर ली है | उदयपुर कोर्ट में एएसपी प्रकाश कुमार शर्मा ने विशेष लोक अभियोजक भंवर सिंह चौहान के जरिए एक और मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र पेश किया है | इस संबंध में 18 जुलाई को सुनवाई तय की गई है | आरोपी सुरेश ढाका के खिलाफ भी सुखेर थाने में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।