(India)
राजस्थान प्रदेश के युवाओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है, और बजट में नौकरियों और स्किल डवलपमेंट को लेकर की गई घोषणाओं पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया है | सुबह सभी युवा मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे | जहां पर फूल माला और मुख्यमंत्री के जयकारों के साथ स्वागत किया गया | इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे है | युवाओं ने बजट घोषणा में सरकारी नौकरियों की घोषणा पर सीएम का आभार जताया है, साथ ही अभिनंदन भी किया | युवाओं ने कहा कि उनकी उम्मीदों के अनुरुप राज्य सरकार ने बजट घोषित किया है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।