(India)
राजस्थान विधानसभा में आज बजट चर्चा पर सरकार की तरफ से जवाब दिया जाएगा। वित्त मंत्री के तौर पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी सरकार की तरफ से जवाब देंगी। सदन की कार्यवाही की शुरूआत प्रश्नकाल में गृह, चिकित्सा सहित कई विभागों से जुड़े सवालों से होगी। इसके अलावा शून्यकाल में कांग्रेस विधायक मनीष यादव कानून व्यवस्था और भाजपा विधायक भागचंद बिजली विभाग से संबंधित मामले पर सरकार का ध्यानकर्षण करेंगे। सूत्रों के मुताबिक़ बताया जा रहा हैं कि राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र (राजस्थान बजट सत्र 2024) की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी। सदन में बजट पर बहस का आज आखिरी दिन है। इसीलिए नियमानुसार नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शाम 4 बजे सदन को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी सरकार की ओर से जवाब पेश करेंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।