कृषि विभाग ने प्रदेश के किसानों को दी सलाह
(India) राजस्थान कृषि विभाग ने प्रदेश के किसानों को दी सलाह, साथ ही साथ कृषि विभाग ने किसानों को कृषि विज्ञान, यांत्रिक, जैविक और रासायनिक उपाय अपनाने की सलाह दी है। 'फड़का' कीट एक सर्वाहारी कीट है। 'फड़का' कीट शिशु फसल की पत्तियों, फूलों और मकई के भुटों को नुकसान पहुंचाता है। खेतों के किनारे कूड़ा-कचरा या पुराने टायर जलाकर इसके प्रकोप को कम किया जा सकता है। साथ साथ सूत्रों के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि खेतों के किनारे कूड़ा-कचरा या पुराने टायर जलाकर कीटों का प्रकोप कम किया जा सकता है। कीटों पर नियंत्रण के लिए प्रकाश जाल का उपयोग भी कारगर है। खड़ी फसलों पर सुबह या शाम को क्विनालफॉस 1.5 प्रतिशत चूर्ण 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर, क्विनालफॉस 25 प्रतिशत ई.सी. 1 लीटर प्रति हेक्टेयर, मैलाथियान 5 प्रतिशत चूर्ण 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर का छिड़काव करके कीटों पर नियंत्रण किया जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।