जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर केकड़ी विधानसभा की जनता ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
(India) केकड़ी विधानसभा के लोगों ने जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। केकड़ी जिले को बजट में 650 करोड़ रुपए की लागत से नसीराबाद-सरवाड़-केकरी-देवली सड़क के 4 लेन की सौगात दी गई है... जिससे अजमेर, केकड़ी और टोंक के लाखों लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने क्षेत्र के विकास के लिए काम करने के संकल्प के तहत चरण पादुका का त्याग किया है। वे जल्द ही चरण पादुका धारण करेंगे, क्योंकि इस बजट में केकड़ी को कई ऐतिहासिक सौगातें मिली हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।