हिमाचल प्रदेश : टमाटर के दामों में उछाल से सोलन के व्यापारी और किसान कमा रहे बेहतर मुनाफा
(India) देश भर में टमाटर की खुदरा कीमतों में उछाल की वजह से हिमाचल प्रदेश के सोलन में टमाटर उगाने वाले किसानों को बाजारों में अच्छे दाम मिल रहे हैं।व्यापारियों के मुताबिक टमाटर के दाम बढ़े हैं, लेकिन पिछले साल की तरह कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी नहीं हुई है। सबसे पहले क्या 1600 तक बिका है और आज दो दिन से वो टमाटर बिक रहा है 1200, 1250 और 1300 रुपये।
जवाब: नहीं-नहीं, पिछली बार तो जो मिल गया वो मिल गया। वो रेट तो नहीं आ सकता लेकिन ऐसा है बेंगलुरु और पीछे थोड़ा तेज है इसीलिए यहां भी बाजार तेज है। अभी कुछ नहीं बता सकते रेट के बारे में कि क्या है और कैसे है अभी तो मैक्सिमम यही चल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि सोलन के टमाटरों की क्वालिटी बेहतर है। उनके मुताबिक बेहतर क्वालिटी के टमाटरों को बाजारों में बेहतर दाम मिल रहे हैं, जिससे ज्यादा मुनाफा होता है।
"किसान लोग खुश हैं बाकी थोड़ा सा बीच में फटा हुआ आया था। अब थोड़ा साफ लग गया है आने में तो अब अच्छा टमाटर आ रहा है। जवाब: हम तो किसानों को यही बोलेंगे कि अपना माल बढ़िया ग्रेड करो और ग्रेडिंग अच्छी रखो बाकी माल जो अच्छा माल है अच्छा ही बिकेगा। देश के बड़े हिस्से में लगातार बारिश की वजह से टमाटर की सप्लाई पर असर पड़ा है।कई बड़े शहरों में एक किलो टमाटर 80 रुपये से ज्यादा के दाम पर बिक रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।